देश की खबरें | महाराष्ट्र: कांग्रेस ने पार्टी के तालुका अध्यक्षों की नियुक्ति शुरू की; अब तक 83 पद भरे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से पार्टी के तालुका अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अब 83 लोगों को नियुक्त किया जा चुका है।
मुंबई, दो जुलाई कांग्रेस पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से पार्टी के तालुका अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अब 83 लोगों को नियुक्त किया जा चुका है।
पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कुशल और मेहनती कार्यकर्ताओं को प्रमुख भूमिकाएं दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जो लोग काम करेंगे, उन्हें ही संगठन में पद मिलेगा। महाराष्ट्र में जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ें।
बयान में कहा गया कि राज्य इकाई ने राज्य के विभिन्न जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत करने और गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम शुरू कर दिया है। इसी प्रयास के तहत अब सीधे साक्षात्कार के माध्यम से तालुका अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से साक्षात्कार लेकर 83 तालुका अध्यक्षों को नियुक्त किया है।
इसमें कहा गया कि इस पहल का उद्देश्य प्रतिबद्ध और मेहनती कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाने का अवसर देना है। इस निर्णय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यापक रूप से स्वागत किया है, जिससे पार्टी में नया उत्साह और ऊर्जा आई है।
बयान में कहा गया कि पार्टी पर्यवेक्षकों ने जिलों का दौरा किया और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद राज्य कांग्रेस को कुछ नामों की सिफारिश की।
सपकाल की अध्यक्षता वाली चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के बाद ये नियुक्तियां की गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2025 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

