एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री लोगों को लॉकडाउन की धमकी दे रहे हैं : राणे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में विफल रहे हैं और लोगों को एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की ‘‘धमकी’’ दे रहे हैं।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री लोगों को लॉकडाउन की धमकी दे रहे हैं : राणे

मुंबई, दो अप्रैल भाजपा नेता नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में विफल रहे हैं और लोगों को एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की ‘‘धमकी’’ दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में संक्रमण के कारण 54 हजार लोगों की मौत हुई है, जो देश में किसी भी राज्य के लिए सर्वाधिक है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक और लॉकडाउन लगाया जाना ‘‘अस्वीकार्य’’ है।

उद्धव ठाकरे के कोविड-19 के खिलाफ चलाए गए ‘मेरा परिवार, मेरी जवाबदेही’ अभियान पर तंज कसते हुए राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री का अपना परिवार संक्रमित हो गया था।

मुख्यमंत्री की पत्नी रश्मि और उनके पुत्र तथा मंत्री आदित्य ठाकरे हाल में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित हुए थे।

राणे ने दावा किया, ‘‘एक वर्ष में मुख्यमंत्री और उनकी सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे में सुधार लाने में विफल रही और अब लोगों को एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की धमकी दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नागरिकों से आपको सम्मान के साथ बात करनी चाहिए, न कि धमकी देना चाहिए। एक और लॉकडाउन अस्वीकार्य है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2021 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).