देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ठाकरे को गर्दन की हड्डी की सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गर्दन की हड्डी की सर्जरी के करीब बीस दिन बाद, बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
मुंबई, दो दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को गर्दन की हड्डी की सर्जरी के करीब बीस दिन बाद, बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
ठाकरे (61) की सर्जरी 12 नवंबर को हुई थी और उनका यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में इलाज चल रहा था।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान में अस्पताल के डॉ अजित देसाई के हवाले से बताया गया है कि ठाकरे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बयान में कहा गया है ‘‘उन्हें अगले कुछ दिन तक घर से ही काम करने की सलाह दी गई है।’’
महाराष्ट्री के संसदीय मामलों के मंत्री अनिल परब ने सोमवार को कहा था कि राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र मुख्यमंत्री ठाकरे के स्वास्थ्य को देखते हुए 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक नागपुर के बजाय मुंबई में होगा।
मुख्यमंत्री को यात्रा न करने की सलाह दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2021 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

