एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौसेना अधिकारी की पत्नी और दो अन्य पर आवास ऋण धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई पुलिस ने 40 लाख रुपये के आवास ऋण को लेकर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एक नौसेना अधिकारी की पत्नी तथा दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौसेना अधिकारी की पत्नी और दो अन्य पर आवास ऋण धोखाधड़ी का मामला दर्ज

ठाणे, 15 अक्टूबर नवी मुंबई पुलिस ने 40 लाख रुपये के आवास ऋण को लेकर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में एक नौसेना अधिकारी की पत्नी तथा दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इस मामले में 34 वर्षीय पीड़ित मुंबई में रहता है।

पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि इस वर्ष की शुरुआत में जब वह रूस में नौकरी पर थे, तब उनकी पत्नी, महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक बैंक के अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति ने मिलीभगत कर कथित अपराध को अंजाम दिया।

सीबीडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पुणे में एक फ्लैट खरीदने को नौसेना अधिकारी और उसकी पत्नी के संयुक्त ऋण के लिए आवेदन से संबंधित फाइल तैयार कर, उसकी पत्नी का मोबाइल नंबर एवं एक फर्जी ईमेल आईडी भी उसमें डाला गया।

उन्होंने दस्तावेजों में तीसरे आरोपी के अंगूठे का निशान भी शामिल किया। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने 40 लाख रुपये का आवास ऋण प्राप्त किया और सीधे बिल्डर को भुगतान किया गया। पीड़ित को पूरे लेन-देन और ऋण वितरण तथा बैंक नोटिस के बारे में अंधेरे में रखा।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और अन्य अपराधों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).