एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: कारोबारी का अपहरण कर 40 हजार रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले की भिवंडी तालुका में एक कारोबारी का कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर अपहरण करने और फिर 40 हजार रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: कारोबारी का अपहरण कर 40 हजार रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में चार लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे, 15 नवंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले की भिवंडी तालुका में एक कारोबारी का कथित तौर पर पुलिसकर्मी बनकर अपहरण करने और फिर 40 हजार रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह हुई।

अपनी शिकायत में 20 वर्षीय पीड़ित ने कहा कि जब वह कार से जा रहा था तो आरोपियों ने एक टेंपो से उसके वाहन को रोका और खुद को पुलिसकर्मी बताया।

अधिकारी के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि उन्हें पता था कि कारोबारी गोमांस के कारोबार में संलिप्त है और अपनी कार में इसे ले जा रहा था।

नारपोली थाने के वरिष्ठ निरीक्षक भरत कामत ने कहा, ‘‘आरोपियों ने उसे कार से बाहर खींच लिया और जबरन अपने टेंपो में बैठा लिया। उन्होंने उसकी पिटाई की, उससे एक लाख रुपये मांगे और भुगतान न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने उसे 40 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान करने के लिए मजबूर किया।’’

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से रोकने, फिरौती के लिए अपहरण करने, लोकसेवक होने का ढोंग रचने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).