एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों पर मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: ठाणे में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों पर मामला दर्ज
(Photo Credit : X)

ठाणे, 19 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात पिछले माह शाहपुर तालुका के अघाई गांव के गौरालपाड़ा में हुई है. प्राथमिकी के मुताबिक, पीड़िता ने अपराध की तारीख नहीं बताई.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी पीड़िता को एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. यह भी पढ़ें :कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच को रद्द करने की मांग वाली डिप्टी सीएम शिवकुमार की याचिका की खारिज

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).