एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला वन कर्मी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा वन रेंज की एक महिला कर्मचारी के खिलाफ अपने कार्यस्थल पर कथित तौर पर हंगामा करने और शराब के नशे में एक महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला वन कर्मी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज

अमरावती, छह मई महाराष्ट्र के अमरावती के परतवाड़ा वन रेंज की एक महिला कर्मचारी के खिलाफ अपने कार्यस्थल पर कथित तौर पर हंगामा करने और शराब के नशे में एक महिला पुलिस कर्मी पर हमला करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी।

उप वन संरक्षक (अमरावती) बाला चंद्रशेखरन ने कहा कि उक्त महिला अमरावती वन प्रभाग के परतवाड़ा वन रेंज की लेखाकार है और उसे निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला को नशे की हालत में कार्यालय आने और कार्यस्थल पर हंगामा करने को लेकर पहले दो बार चेतावनी दी गई थी। वह मंगलवार को फिर से नशे में काम पर आयी थी।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद रेंज वन अधिकारी ने मामले की सूचना पुलिस को दी और उसने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हरी बालाजी एन ने बताया कि परतवाड़ा पुलिस ने महिला लेखाकार के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने कहा कि महिला को चेतावनी देने के बाद उसके पति को सौंप दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).