देश की खबरें | महाराष्ट्र : कोविड-19 मरीज के परिजन से धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीज के परिजन से इलाज के लिए दवा की व्यवस्था करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), छह मार्च महाराष्ट्र में कोविड-19 मरीज के परिजन से इलाज के लिए दवा की व्यवस्था करने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा को ठाणे जिले के मुम्ब्रा कस्बे में निगम द्वारा संचालित अस्पताल में पिछले साल 29 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

शिकायत के मुताबिक चिकित्सक ने इलाज के लिए ‘एंटीबॉडी कॉकटेल’ इंजेक्शन लिखा था जिसके बाद मरीज का भतीजा आरोपी के संपर्क में आया जिसकी पहचान नयनसिंह चौहान के तौर पर की गई है।

शिल डायघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुद को दवा कंपनी सिपला का विपणन प्रमुख बताया और 59,750 रुपये में इंजेक्शन देने की पेशकश की।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने राशि का भुगतान कर दिया लेकिन उसे दवा की आपूर्ति नहीं की गई। अधिकारी ने बताया कि मरीज की 16 सितंबर को मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बाद में मरीज के भतीजे ने आरोपी से रुपये वापस मांगे लेकिन उसे रुपये नहीं लौटाए गए। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने दवा कंपनी से भी संपर्क किया जहां पता चला कि आरोपी उनका कर्मचारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-420 (धोखाधडी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि अबतक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान