एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : 11 कार मालिकों से 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक कंपनी के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : 11 कार मालिकों से 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे, एक दिसंबर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक कंपनी के मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के मालिक पर आरोप है कि उसने आकर्षक मासिक किराया देने का वादा करके 11 कार मालिकों से उनके वाहन लिये और उनसे लगभग 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

अधिकारी ने कहा कि वित्तीय सेवा कंपनी चलाने का दावा करने वाले आरोपी सत्यप्रकाश वर्मा ने इस साल अप्रैल और अगस्त के बीच कार मालिकों को कथित तौर पर धोखा दिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपों के अनुसार, वर्मा न केवल 10.97 लाख रुपये का संचयी किराया देने में विफल रहे, बल्कि 51 लाख रुपये की कारें भी संबंधित मालिकों को वापस नहीं दीं।

उन्होंने कहा कि कार मालिकों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रबाले एमआईडीसी पुलिस ने बृहस्पतिवार को वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).