देश की खबरें | महाराष्ट्र: युवती से यौन तुष्टि की मांग करने वाले अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में लातूर जिला परिषद के जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ नौकरी के बदले युवती से यौन तुष्टि की मांग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लातूर, 12 मार्च महाराष्ट्र में लातूर जिला परिषद के जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ नौकरी के बदले युवती से यौन तुष्टि की मांग करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

23 वर्षीय युवती द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी जोकि एक सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में शिक्षक थे।

एक अधिकारी ने बताया कि पिता की मौत के बाद युवती ने मुआवजा आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी सुनिल नागेश खमितकर ने कथित तौर पर युवती की नियुक्ति को लटकाया जबकि सूची में उसका नाम था और पद भी रिक्त था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने युवती से घूस मांगा लेकिन उनके पास उसे देने को पैसे नहीं थे।

उन्होंने कहा कि खमितकर ने कथित तौर पर 22 जनवरी को युवती को जिला परिषद कार्यालय बुलाया और नौकरी का नियुक्ति पत्र देने के ऐवज में यौन तुष्टि की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को खमितकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड