एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस संक्रमित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिवार को मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस संक्रमित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जमात

औरंगाबाद, पांच मई महाराष्ट्र के नांदेड जिले में लापता हुए कोरोना वायरस संक्रमित चार लोगों के लिखाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिवार को मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने चारों लोगों की तलाश तेज कर दी है। ये लोग तख्त हजूर साहिब सचखंड गुरुद्वारा के लंगर साहिब में 20 श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि 20 श्रद्धालु कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और इनमें से 16लोगों को रविवार को तलाश कर लिया गया था वहीं चार की तलाश की जा रही है। ये सारे लोग नांदेड के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि लंगर साहिब में रह रहे 97 लोगों के नमूने 30 अप्रैल से एक मई के बीच जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से कम से कम 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने तक 20 लोग वहां से चले गए थे।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ वजीराबाद पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).