देश की खबरें | महाराष्ट्र : वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर में वन विभाग के एक अधिकारी और दो अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पालघर, 24 दिसंबर महाराष्ट्र के पालघर में वन विभाग के एक अधिकारी और दो अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि वन क्षेत्र में स्थित उसकी जमीन वापस दिलाने में मदद करने के एवज में रिश्वत मांगी जा रही है।
एसीबी (पालघर) के पुलिस उपाधीक्षक हर्षल चव्हाण ने कहा कि मांडवी क्षेत्र के वन मंडल अधिकारी संदीप चौरे ने शिकायतकर्ता से एसजीएनपी (संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान) के अधिकारियों द्वारा 2005 में अधिग्रहित की गई उसकी जमीन को वापस दिलाने के लिए कथित तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की थी।
एसीबी ने बताया कि दो निजी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता के साथ बातचीत की और रिश्वत की मांग को घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया तथा इसे स्वीकार करने पर सहमत हो गए।
तीनों कथित तौर पर 13 दिसंबर को वसई के एवरशाइन सिटी आए, लेकिन पैसे नहीं लिए। एसीबी ने सोमवार को मांडवी पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

