एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : जालना में कार खड़े ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले में बुधवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : जालना में कार खड़े ट्रक से टकराई, चार लोगों की मौत

जालना (महाराष्ट्र), एक जनवरी महाराष्ट्र के जालना जिले में बुधवार को एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोलापुर-धुले रोड पर दोपहर करीब एक बजे हुई इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित अक्कलकोट की यात्रा के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि ट्रक अंबाड़ तहसील के महाकाल गांव में सड़क पर खराब हो गया था और तभी कार ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी।

अनिता परशुराम कुंटे (48), भागवत चोरे (47), सृष्टि भागवत चोरे (13) और वेदांत भागवत चोरे (11) की मौके पर ही मौत हो गई।

कार चला रहे परशुराम कुंटे और छाया चोरे को गंभीर चोटें आईं और उन्हें छत्रपति संभाजीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

व्यस्त राजमार्ग पर यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा, जिसके बाद पुलिस ने रास्ता साफ कराया। गोंडी पुलिस घटना की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).