एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर में बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मारी, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार देर रात राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : अहमदनगर में बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मारी, छह लोगों की मौत

अहमदनगर, 24 जनवरी महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार देर रात राज्य परिवहन की एक बस ने एक ट्रैक्टर और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब ढाई बजे पारनेर तहसील में अहमदनगर-कल्याण रोड पर धवलीपुरी फाटा के पास हुई।

उन्होंने बताया कि गन्ना ले जा रहा एक ट्रैक्टर पलट गया था और उससे गन्ने उतारने के लिए दूसरा ट्रैक्टर लाया गया।

पारनेर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक कार का ड्राइवर भी वाहन रोक कर सामान उतारने के काम में लोगों की मदद कर रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इसी दौरान जैसे ही ट्रैक्टर सड़क पर मुड़ा, वहां विपरीत दिशा से आ रही राज्य परिवहन की एक बस ने ट्रैक्टर और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कुछ मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).