देश की खबरें | महाराष्ट्र: कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले पुल का उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले एक पुल का उद्घाटन किया।

मुंबई, 26 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ने वाले एक पुल का उद्घाटन किया।

यह पुल उत्तर की ओर जाता है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मंत्री आशीष शेलार तथा मंगल प्रभात लोढ़ा मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इस पुल के साथ ही तीन ‘इंटरचेंज’ का भी उद्घाटन किया, जो वर्ली, प्रभादेवी, लोअर परेल और लोटस जंक्शन जैसे क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों के लिए आवाजाही का साधन बनेंगे।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि कोस्टल रोड प्रतिदिन सुबह सात बजे से आधी रात तक वाहनों की आवाजाही के लिए खुली रहेगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, इसके साथ ही उत्तर की ओर जाने वाला पुल 27 जनवरी से जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि उत्तर की ओर जाने वाले पुल के न होने पर उत्तर और दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात को दक्षिण की ओर बने पुल पर भेजा जाता था, जिसे कुछ महीने पहले जनता के लिए खोला गया था।

उत्तर की ओर जाने वाला पुल 827 मीटर लंबा है, जिसमें 699 मीटर समुद्र के ऊपर और 128 मीटर का पहुंच मार्ग है।

महत्वाकांक्षी मुंबई कोस्टल रोड परियोजना को दक्षिण मुंबई से उत्तरी उपनगरों तक तेजी से पहुंच प्रदान करने के लिए चरणों में विकसित किया जा रहा है, जो नरीमन पॉइंट से दहिसर तक फैला हुआ है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, शामल दास गांधी मार्ग से वर्ली-बांद्रा सी लिंक तक 10.58 किलोमीटर लंबी सड़क के पहले चरण का लगभग 94 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान