एजेंसी न्यूज

Maharashtra: बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में दोनों आरोपी हिरासत में

महाराष्ट्र के पुणे में बीएमडब्ल्यू से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में दोनों आरोपी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना संभवतः येरवडा के शास्त्रीनगर इलाके में सुबह की है और वीडियो एक प्रत्यक्षदर्शी ने बनाया है.

Maharashtra: बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में दोनों आरोपी हिरासत में

पुणे, 9 मार्च : महाराष्ट्र के पुणे में बीएमडब्ल्यू से उतरकर सड़क पर पेशाब करने के मामले में दोनों आरोपी व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना संभवतः येरवडा के शास्त्रीनगर इलाके में सुबह की है और वीडियो एक प्रत्यक्षदर्शी ने बनाया है. अधिकारी ने बताया कि वीडियो के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद कार चला रहे गौरव आहूजा और उसके सहयात्री भाग्येश ओसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत सार्वजनिक रूप से उपद्रव, तेज व लापरवाही से वाहन चलाने, सड़कों पर खतरा पैदा करने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है.

येरवडा पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, "ओसवाल को शाम को उसके घर से हिरासत में लिया गया. वीडियो सामने आने के बाद से फरार चल रहे आहूजा को बाद में रात में सतारा के कराड तहसील से हिरासत में लिया गया. ओसवाल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, क्योंकि हमारा मानना है कि उस समय युवक नशे में थे." सोशल मीडिया मंच पर वायरल हुए वीडियो में ओसवाल को महंगी कार की अगली सीट पर बैठे देखा जा सकता है, जबकि उसका साथी आहूजा गाड़ी चलाने से पहले सड़क पर पेशाब करता है. यह भी पढ़ें : Bihar Road Accident: बिहार के सीतामढ़ी में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

वे घटना का वीडियो बना रहे व्यक्ति की तरफ अश्लील इशारे करते तेजी से भाग जाते है. इस बीच, पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले आहूजा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप जारी कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगी. आहूजा ने वीडियो में कहा, "कृपया मुझे एक मौका दें. मैं अगले आठ घंटों में आत्मसमर्पण कर दूंगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).