देश की खबरें | महाराष्ट्र: भाजपा के विधायक लक्ष्मण जगताप का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण जगताप का मंगलवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), तीन जनवरी महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण जगताप का मंगलवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि जगताप को कैंसर था और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। वह 59 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि यहां एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जगताप चिंचवाड से तीन बार के विधायक थे। बीमारी के बावजूद, जगताप पिछले साल मई और जून में हुए राज्यसभा तथा महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के लिए पुणे से मुंबई आए थे। इसके लिए राजनीतिक हलकों में उनकी काफी प्रशंसा हुई थी।

इससे पहले, पुणे की कस्बा सीट से पार्टी विधायक मुक्ता तिलक का 22 दिसंबर को निधन हो गया था।

जगताप के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि 15 दिन में पार्टी के लिए यह दूसरी दुखद खबर है।

उन्होंने कहा, ‘‘ तिलक के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह दूसरा झटका है। हम सभी एक परिवार की तरह रहते हैं और जगताप का जाना परिवार के किसी सदस्य को खोने जैसा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू