देश की खबरें | महाराष्ट्र: किराये के विवाद में यात्री की हत्या का आरोपी ऑटो चालक 24 साल बाद गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को किराये को लेकर 2001 में हुए विवाद में एक यात्री की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 28 मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक ऑटोरिक्शा चालक को किराये को लेकर 2001 में हुए विवाद में एक यात्री की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मीरा-भायंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस की अपराध शाखा इकाई-तृतीय ने इस "ठंडे बस्ते में चले गए मामले" पर फिर से विचार करने का निर्णय लिया, जिसके बाद आरोपी हारुन अली मुस्तकिन अली सैय्यद (43) को सोमवार को तलासरी से हिरासत में लिया गया।
वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज रानावरे ने बताया कि पीड़ित मोहर्रम अली मोहम्मद इब्राहिम अली (56) की 14 अक्टूबर 2001 को आरोपी द्वारा बार-बार चाकू घोंपने के एक घंटे के भीतर ही मौत हो गई थी। यह घटना ऑटो किराये को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई थी।
अधिकारी ने बताया कि तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।
उन्होंने कहा, ‘‘हमारी इकाई ने करीब पांच महीने पहले ठंडे बस्ते में चले गए इस मामले की सक्रियता से जांच शुरू की। हमने पीड़ित के रिश्तेदारों का पता लगाया और पुराने गवाहों से फिर से पूछताछ की।"
रनावरे ने बताया कि पुलिस ने मुंबई में मुखबिरों को भी सक्रिय किया और उत्तर प्रदेश में सैय्यद के पैतृक शहर में जाकर जांच की।
अधिकारी ने बताया, "जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य और तकनीकी निगरानी के बाद उसे पकड़ लिया गया।"
उन्होंने बताया कि सैय्यद को विरार पुलिस को सौंप दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2025 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

