देश की खबरें | महाराष्ट्र एटीएस ने पंजाब के एक गैंगस्टर के तीन सहयोगियों को ठाणे जिले से गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पंजाब के गैंगस्टर सोनू खत्री के तीन सहयोगियों को पड़ोसी ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, नौ जनवरी महाराष्ट्र के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने पंजाब के गैंगस्टर सोनू खत्री के तीन सहयोगियों को पड़ोसी ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर-निरोधी कार्य बल (एजीटीएफ) और एटीएस ने संयुक्त अभियान में पड़ोसी ठाणे जिले के कल्याण से रविवार की शाम तीनों को पकड़ा।
उन्होंने बताया कि तीनों गैंगस्टर-आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ कथित रूप से संपर्क में थे।
उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एटीएस के अधिकारियों ने अम्बीवली के एनआरसी कालोनी में जाल बिछाया।
अधिकारी ने बताया कि एटीएस की टीम में कालाचौकी और विखरोली दस्ता शामिल था। उन्होंने बताया कि टीम ने स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस की मदद से आरोपी को यादव नगर से पकड़ा।
उन्होंने बताया कि तीनों की उम्र 20-25 साल के करीब है और ये लोग हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध रूप से हथियार तथा विस्फोटक रखने आदि गंभीर मामलों में आरोपी हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस इन्हें अदालत के समक्ष पेश करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2023 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

