एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारत में अवैध रूप से घुसने और वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में छह महिलाओं सहित 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र एटीएस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

मुंबई/जालना, 28 दिसंबर महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारत में अवैध रूप से घुसने और वैध दस्तावेजों के बिना रहने के आरोप में छह महिलाओं सहित 16 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एटीएस द्वारा शुरू किए गए विशेष अभियान के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नवी मुंबई, ठाणे और सोलापुर में पुलिस की मदद से पिछले 24 घंटे में कार्रवाई की गई। हमने सात पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है।’’

उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके किसी तरह आधार कार्ड जैसे भारतीय दस्तावेज हासिल कर लिए थे।’’

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एटीएस और पुलिस के संयुक्त दस्ते ने शुक्रवार रात जालना जिले से तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

आरोपी भोकरदन तालुका में क्रशर मशीनों पर काम कर रहे थे।

एटीएस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान उन्हें अनवा और कुंभारी गांवों से गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि तीनों ने फर्जी पहचान पत्र बनवाए थे ताकि वे भारत में अवैध रूप से काम कर सकें।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे पिछले दो साल से अवैध रूप से रह रहे थे।

भारतीय न्याय संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).