देश की खबरें | महाराष्ट्र एटीएस ने चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया, बनवाये थे फर्जी दस्तावेज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 11 जून महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर 'एटीएस' की जुहू इकाई ने हाल ही में रियाज हुसैन शेख (33), सुल्तान सिद्दीक शेख (54), इब्राहिम शफीउल्ला शेख (44) और फारुक उस्मानगनी शेख (39) को गिरफ्तार किया।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के रहने वाले चारों आरोपी शहर के अलग-अलग हिस्से में रहते हैं। ये कई सालों पहले गैरकानूनी रुप से देश में दाखिल हुए थे।
अधिकारी ने कहा कि जांच में पाया गया कि आरोपियों ने भारतीय पासपोर्ट हासिल करने के लिए गुजरात के सूरत के निवासी होने का जाली दस्तावेज इस्तेमाल किया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के अलावा, यह भी पता चला है कि पांच और लोगों ने इसी तरह पासपोर्ट हासिल किए थे और उनमें से एक काम के लिए सऊदी अरब गया था।
जांच में यह भी पता चला है कि कुछ लोगों ने इसी फर्जी पासपोर्ट की मदद से हाल के चुनावों में मतदान भी किया।
अधिकारी ने कहा कि बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या वे आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में शामिल थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

