एजेंसी न्यूज

Maharashtra: बच्चों के रोने से नाराज महिला ने बेटी, बेटे की हत्या की

महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के एक गांव में एक महिला ने बच्चों के रोने से नाराज होकर अपनी नवजात बेटी और दो वर्षीय बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी और उनके शवों को खेत में ले जाकर जला दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: बच्चों के रोने से नाराज महिला ने बेटी, बेटे की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 3 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) में नांदेड़ जिले के एक गांव में एक महिला ने बच्चों के रोने से नाराज होकर अपनी नवजात बेटी और दो वर्षीय बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी और उनके शवों को खेत में ले जाकर जला दिया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. भोकर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी महिला धुरपदबाई गनपत निमलवाड़ को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि बच्चों के शवों को ठिकाने लगाने में मदद करने को लेकर आरोपी महिला की मां और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने बताया कि घटना 31 मई और एक जून को भोकर तालुका के पांढुर्ना गांव की है. अधिकारी ने बताया, ‘‘धुरपदबाई ने 31 मई को रोने के कारण अपनी चार महीने की बेटी अनुसूया की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी. अगले दिन उसने भोजन के लिए रोने पर अपने बेटे दत्ता की हत्या कर दी.’’ यह भी पढ़ें : आप जल्द ही अपने भेजे गए संदेशों को व्हाट्सएप पर कर सकते हैं एडिट

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने अपनी मां कोंडाबाई राजेमोद और भाई माधव राजेमोद के साथ मिलकर बच्चों के शव जला दिये. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).