देश की खबरें | महाराष्ट्र: अभिनेता अतुल परचुरे का निधन, मुख्यमंत्री शिंदे ने खुद को उनका प्रशंसक बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर मराठी अभिनेता अतुल परचुरे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 14 अक्टूबर हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर मराठी अभिनेता अतुल परचुरे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि परचुरे (57) हाल ही में कैंसर से उबरे थे और पर्दे पर वापसी करने वाले थे लेकिन अचानक स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं पैदा हो गईं। उन्होंने कहा कि इसके बाद पिछले दो दिनों में उनकी हालत काफी बिगड़ गई।

परचुरे ने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही ‘तरुण तुर्क, म्हातारे अर्क’ और ‘नटी गोटी’ जैसे नाटकों में अपने दमदार अभिनय से प्रसिद्धि हासिल की।

परचुरे ने कई मराठी और हिंदी टीवी धारावाहिकों व फिल्मों में भी काम किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने उनके निधन पर ‘एक्स’ पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

शिंदे ने राज्य सरकार की ओर से परचुरे की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और खुद को अभिनेता के प्रशंसकों में से एक करार दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उनके (परचुरे) निधन की खबर दुखद है।”

उन्होंने कहा कि मराठी रंगमंच और सिनेमा ने एक प्रतिभाशाली अभिनेता खो दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\