देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पालघर, 24 फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
लड़की के गर्भवती पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी तथा लड़की यहां नालासोपारा क्षेत्र के एक ही इलाके के निवासी हैं और वह दोनों एक दूसरे को जानते थे।
अचोले थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले महीने की शुरुआत में उस समय लड़की के घर गया था, जब वह अकेली थी और उसने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि मेडिकल परीक्षण के दौरान लड़की छह माह की गर्भवती पाई गई।
अधिकारी ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया । उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

