देश की खबरें | महाराष्ट्र: नौ साल की बेटी को बेरहमी से पीटने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला को अपनी नौ वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, तीन अप्रैल महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला को अपनी नौ वर्षीय बेटी की बेरहमी से पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सेंट्रल थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अमीना सुल्तान उर्फ ​​पूजा (35) ने बुधवार को राधा स्वामी सत्संग के पास अपने आवास पर बच्ची की पिटाई की।

उन्होंने कहा, ‘‘सुल्तान ने अपनी बेटी मरियम पर जानलेवा हमला किया और चाकू से उसके चेहरे तथा पैरों पर वार किया। उसने उसे बेलन से भी पीटा और उसकी पीठ तथा गर्दन पर भी काट लिया, जिससे बच्ची को गंभीर चोटें आईं।’’

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के साथ इस अत्याचार को देखकर उसके पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा कि मरियम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मरियम के अपने भाई-बहनों के साथ अकसर होने वाले झगड़ों के कारण सुल्तान उससे नाराज थी।’’

पुलिस ने किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और वे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान