एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: रिश्वत लेने के आरोप में सिडको का एक कर्मचारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के एक कर्मचारी को एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: रिश्वत लेने के आरोप में सिडको का एक कर्मचारी गिरफ्तार

ठाणे, 21 जून महाराष्ट्र में शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) के एक कर्मचारी को एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

निरीक्षक संतोष अम्बिके ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सिडको की दूरसंचार मोबाइल शाखा के आशुलिपिक नरेंद्र हिरे (57) को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से बकाया भुगतान के कागजात तैयार करने तथा विभागीय जांच से उसका नाम हटाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि हिरे ने अपने और अन्य अधिकारियों के लिए रिश्वत मांगी थी।

अधिकारी ने बताया कि बाद में आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).