देश की खबरें | महाराष्ट्रः व्यक्ति को पेड़ से बांध कर पीटा,

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से पेड़ से बांध कर पीटा गया है। उसे पीटने का आरोप एक युवती के परिवार के सदस्यों पर है जो उसके बेटे के साथ भाग गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 11 अगस्त महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक व्यक्ति को कथित रूप से पेड़ से बांध कर पीटा गया है। उसे पीटने का आरोप एक युवती के परिवार के सदस्यों पर है जो उसके बेटे के साथ भाग गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो सोलापुर की मंगलवेधा तहसील के भलवानी गांव का है। इस वीडियो में कथित रूपय से दिख रहा है कि कुछ लोग करीब 50 साल के एक शख्स को पेड़ से बांध कर पीट रहे हैं और उससे कुछ सफाई मांग रहे हैं।

यह भी पढ़े | देश में पहली बार कोरोना से मृत्यु दर 2% से कम हुई- स्वास्थ्य मंत्रालय: 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अधिकारी ने बताया कि इस बाबत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 19 वर्षीय युवती के पिता और कुछ रिश्तेदारों समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सोलापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल ज़ेंडे ने बताया, " एक अगस्त को पीड़ित के 24 वर्षीय बेटे के साथ युवती भाग गई थी। उसके माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दी थी। कुछ दिनों के बाद पीड़ित का बेटा और युवती शादी करके लौट आए। "

यह भी पढ़े | Krishna Janmashtami 2020: दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में इन्वीटेशन से होगी एंट्री, ऑनलाइन माध्यम से देश-विदेश के भक्त बन सकेंगे कृष्ण जन्मोत्सव का हिस्सा.

उनके माता-पिता को संबंधित थाने में बुलाया गया जहां जोड़ा भी मौजूद था।

अधिकारी ने बताया, " युवती के माता-पिता उसे अपने साथ यह कहते हुए ले गए कि वह गांव में शादी समारोह का आयोजन करेंगे।"

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बाद में शादी समारोह आयोजित करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद जोड़ा सात अगस्त को फिर से भाग गया।

युवती के पिता और अन्य रिश्तेदार इससे नाराज हो गए।

अधिकारी ने बताया, " वे 24 वर्षीय शख्स के घर पहुंचे और उसके पिता को पेड़ से बांधा तथा कई दफा थप्पड़ मारे। हमने अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\