देश की खबरें | महाराष्ट्र: पुणे में चाय की दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे के धनकवाड़ी इलाके में रविवार को चाय की एक दुकान में आग लगने से वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुणे, 30 मार्च पुणे के धनकवाड़ी इलाके में रविवार को चाय की एक दुकान में आग लगने से वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चाय की दुकान पर व्यक्ति का पहला ही दिन था।
अधिकारियों ने बताया कि घटना शाम करीब सवा चार बजे हुई और ऐसा संदेह है कि एलपीजी सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगी।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दुकान में आग लगने के समय एक नया कर्मचारी दूध गर्म कर रहा था।
एक अधिकारी ने बताया, “आज (रविवार को) ही काम पर आया कर्मचारी अंदर फंस गया और बुरी तरह झुलस गया। दमकल कर्मियों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।”
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

