एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर शादी का झांसा देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वयं को दिल्ली अपराध शाखा का अधिकारी बताकर कई महिलाओं से शादी का झूठा वादा करने और उन्हें धोखा देने के आरोप में पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर शादी का झांसा देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पालघर (महाराष्ट्र), 20 फरवरी स्वयं को दिल्ली अपराध शाखा का अधिकारी बताकर कई महिलाओं से शादी का झूठा वादा करने और उन्हें धोखा देने के आरोप में पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि इस व्यक्ति ने विवाह के लिए योग्य जीवनसाथी तलाशने में मदद करने वाली वेबसाइट के जरिए कई महिलाओं से दोस्ती की और उनसे विवाह का झूठा वादा कर उन्हें धोखा दिया।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, एक महिला की शिकायत के बाद महाराष्ट्र के पालघर जिले में वालिव पुलिस द्वारा दर्ज मामले की जांच के बाद आरोपी हिमांशु योगेशभाई पांचाल (26) को मंगलवार को उसके पैतृक स्थान अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञप्ति में बताया गया कि आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने विवाह के लिए योग्य जीवनसाथी तलाशने में मदद करने वाली वेबसाइट के जरिए करीब एक दर्जन महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें धोखा दिया।

इसमें बताया गया कि आरोपी खुद को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के साइबर सुरक्षा प्रकोष्ठ का अधिकारी बताता था।

उसने वेबसाइट के जरिए वालिव की एक महिला से संपर्क किया और उससे शादी का वादा कर उसे ठगा।

वलिव पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला को कई होटल एवं लॉज में बुलाया और कई मौकों पर उससे बलात्कार किया। उसने महिला को उपहार के तौर पर नकली हीरा भी दिया।

महिला की शिकायत के आधार पर वालिव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) (बलात्कार) और 318(4) (छद्मवेश धारण करके धोखाधड़ी) के तहत व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस जांच दल ने मंगलवार को अहमदाबाद से व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).