एजेंसी न्यूज

Maharashtra: संपत्ति विवाद के चलते एक शख्स ने पिता की हत्या की

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति ने संपत्ति विवाद के बाद अपने पिता की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को मुरबाद तालुका के डोंगर नावले गांव में हुई और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है.

Maharashtra: संपत्ति विवाद के चलते एक शख्स ने पिता की हत्या की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

ठाणे, 13 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 35 वर्षीय व्यक्ति ने संपत्ति विवाद के बाद अपने पिता की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को मुरबाद तालुका के डोंगर नावले गांव में हुई और फरार आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है. पुलिस ने बताया कि आरोपी 50 वर्षीय मृतक की पहली पत्नी का बेटा है और वह अपने पिता की दूसरी शादी से खुश नहीं था. पिछले पांच साल से संपत्ति के एक मामले को लेकर भी दोनों में झगड़ा चल रहा था.

मुरबाद पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रसाद पंढारे ने बताया कि मंगलवार को रात करीब नौ बजे आरोपी, एक धारदार हथियार के साथ पिता के घर आया और दोनों में संपत्ति संबंधि मुद्दे को लेकर फिर से झगड़ा हुआ. उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान, आरोपी ने अपने पिता पर उस हथियार से कथित तौर पर कई बार वार किए और फिर भाग गया. उन्होंने बताया कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra: एक तरफा प्यार में पड़े आशिक ने की 14 वर्षीय लड़की को चाकूओं से गोद कर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).