एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: ठाणे में एक व्यक्ति ने महिला मित्र की हत्या की, अपनी भी जान ली

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में 33 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र की गला दबाकर कथित रूप से हत्या कर दी और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र: ठाणे में एक व्यक्ति ने महिला मित्र की हत्या की, अपनी भी जान ली

ठाणे, 31 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में 33 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी महिला मित्र की गला दबाकर कथित रूप से हत्या कर दी और फिर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि घटना रविवार को तड़के हुई जब नासिक के चंदवाड़ में रहने वाला अनिल सालुंके पीड़िता ललिता काले (28) से मिलने उसके अपार्टमेंट गया था।

उन्होंने कहा कि सालुंके ने कथित तौर पर नायलॉन की रस्सी से ललिता काले का गला घोंट दिया और फिर उसी रस्सी से अपनी भी जान ले ली। सोमवार को अपार्टमेंट में शव मिले।

अधिकारी ने कहा कि सालुंके ललिता की किसी अन्य पुरुष से शादी होने को लेकर कथित रूप से नाराज था और शनिवार रात आखिरी बार उससे मिलने आया था।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है और इस संबंध में मानपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2022 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).