देश की खबरें | महाराष्ट्र: औरंगाबाद के चिड़ियाघर में बाघ के पिंजरे में घुसा व्यक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में मंगलवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति एक चिड़ियाघर में बाघ के पिंजरे में कूद गया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया।

जियो

औरंगाबाद, पांच जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में मंगलवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति एक चिड़ियाघर में बाघ के पिंजरे में कूद गया लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचा लिया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार ADG के पत्र पर मचा बवाल, प्रवासियों के लौटने से बढ़ेंगे अपराध, विवाद के बाद लिया पत्र वापस.

निकाय अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय व्यक्ति सिद्धार्थ चिड़ियाघर के पीछे स्थित दीवार से कूद गया और बाघ के पिंजरे के भीतर जाने में सफल हो गया।

अधिकारी ने कहा कि किसी ने उसे दीवार पर चढ़ते नहीं देखा।

यह भी पढ़े | Strawberry Moon 2020 Free Live Streaming Online: आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण, घर बैठे ऐसे देखें.

उन्होंने कहा, “हमने मंगलवार की सुबह उसे पिंजरे में देखा जिसके बाद चिड़ियाघर के सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया।”

क्रांति चौक पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार प्रतीत होता है और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\