देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुणे के एक अस्पताल में लिफ्ट हादसे में फंसा था - अजित पवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने रविवार को बताया कि पुणे के एक अस्पताल में शनिवार को वह एक डॉक्टर तथा दो अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे, उसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट नीचे भूतल पर आ गिरी।
पुणे (महाराष्ट्र), 15 जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार ने रविवार को बताया कि पुणे के एक अस्पताल में शनिवार को वह एक डॉक्टर तथा दो अन्य लोगों के साथ लिफ्ट में सवार थे, उसी दौरान अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट नीचे भूतल पर आ गिरी।
पवार ने बारामती में एक कार्यक्रम में बताया कि शनिवार को वह एक अस्पताल भवन का उद्घाटन करने गए थे, उसी दौरान यह हादसा हुआ।
राकांपा नेता ने बताया, ‘‘मैं दो सुरक्षाकर्मियों और एक डॉक्टर के साथ तीसरी मंजिल पर स्ट्रेचर लिफ्ट में सवार हुआ, हमें चौथी मंजिल पर जाना था। लेकिन लिफ्ट नहीं चली और फिर अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लिफ्ट अचानक नीचे गिरते हुए सीधे भूतल पर रूकी।’’
सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए पवार ने बताया कि वे लोग लिफ्ट का दरवाजा खोलने में सफल रहे और सबकी सुरक्षा सुनिश्चित की। हालांकि डॉक्टर को कुछ हल्की चोटें आयी हैं।
पवार ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में अभी तक अपनी पत्नी को भी नहीं बताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)