देश की खबरें | महाराष्ट्र : तुलजा भवानी मंदिर के पुजारी पर तहसीलदार को गाली देने का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर के एक पुजारी पर स्थानीय तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, 14 मई महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में प्रसिद्ध तुलजा भवानी मंदिर के एक पुजारी पर स्थानीय तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पुजारी अनूप कदम ने कथित तौर पर तहसीलदार से झगड़ा किया। यह घटना 15 अप्रैल की है। तहसीलदार तुलजापुर स्थित 12वीं सदी के मंदिर के प्रबंधक भी हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी ने मंदिर प्रशासन कार्यालय के कांच के बने प्रवेश द्वार को भी कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया।

अप्रैल की इस घटना पर स्पष्टीकरण मांगते हुए 12 मई को आरोपी पुजारी कदम को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, इसके बाद कदम नशे की हालत में मंदिर कार्यालय गया और तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस ने यह नहीं बताया कि कदम ने तहसीलदार से झगड़ा क्यों किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी पर लोक सेवक के सार्वजनिक कार्य में बाधा डालने, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने और शरारत करने सहित अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\