Maharashtra: नागपुर में 55 साल के शख्स की शर्मनाक हरकत, मासूम बच्ची के आखों पर पट्टी बांध कर किया रेप
महाराष्ट्र में नागपुर के कलामना इलाके में पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की की आखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि इस वारदात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और शनिवार दोपहर को उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
महाराष्ट्र (Maharashtra) में नागपुर (Nagpur) के कलामना इलाके (Kalamna Area) में पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की की आखों पर पट्टी बांध (Blindfolded) दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने कहा कि इस वारदात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और शनिवार दोपहर को उसे पुलिस के हवाले कर दिया. यह भी पढ़ें- बेटी के रेप से गुस्साए पिता ने आरोपी परिवार के 6 सदस्यों को उतारा मौत के घाट; गिरफ्तार.
दर्ज प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने कहा कि कलामना झुग्गी-बस्ती में रहने वाला आरोपी डोलचंद चव्हाण (Dolchand Chavan) ने पीड़िता और उसकी दोस्तों को आंख पर पट्टी बांधकर खेलने का लालच देकर अपने घर ले गया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने दोनों लड़कियों की आंखों पर पट्टी बांध दी और कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया.
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के मदद की गुहार लगाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और चव्हाण की जमकर पिटाई की. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

