एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौकरी का झांसा देकर उम्मीदवारों से 23 लाख रुपये ठगे, तीन पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 23 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : नौकरी का झांसा देकर उम्मीदवारों से 23 लाख रुपये ठगे, तीन पर मामला दर्ज

ठाणे, 18 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 23 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि डोंबिवली के एक निवासी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) (धोखाधड़ी), 316(2) (आपराधिक विश्वासघात), 336(2) और 336(3) (जालसाजी) तथा अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि मामले में एक आरोपी विशाल निवाते ने खुद को रेलवे विभाग में एक लिपिक (क्लर्क) बताकर शिकायतकर्ता से बात की और उसके बेटे सहित अन्य दो लोगों को क्लर्क और टिकट परीक्षक (टीसी) की नौकरी दिलाने का प्रस्ताव दिया।

अधिकारी ने बताया कि निवाते और उसके दो साथियों ने पीड़ितों को कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र सौंपे और पिछले पांच महीनों में उनसे 23 लाख रुपये ले लिए।

उन्होंने बताया कि जब वादे के मुताबिक नौकरी नहीं मिली तो शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन जालसाजी किस हद तक की गई, इसकी पुष्टि करने और धोखाधड़ी की गई राशि की वसूली के लिए जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).