देश की खबरें | महाराष्ट्र: समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर निजी बस के ट्रक से टकराने से 22 यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकराने से कम से कम 22 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 जुलाई महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकराने से कम से कम 22 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा जिले के फुलंबरी के पास मुंबई-नागपुर हाई-स्पीड कैरिजवे पर देर रात करीब ढाई बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि निजी बस नागपुर से पुणे जा रही थी, जबकि इस्पात भरा ट्रक जालना से सूरत जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस ने ट्रक को पीछ से टक्कर मार दी। बस में सवार कम से कम 22 यात्री हादसे में घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों में चार की हालत गंभीर है और उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य लोगों को औरंगाबाद शहर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कुछ दिन पहले समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक निजी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now