देश की खबरें | महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले में बस के खाई में गिरने से 19 महिलाएं घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार को ‘लाडकी बहिन’ योजना के लिए महिलाओं को ले जा रही एक सरकारी बस के 50 फुट गहरी खाई में गिरने से 19 महिला यात्रियों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, नौ अक्टूबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में बुधवार को ‘लाडकी बहिन’ योजना के लिए महिलाओं को ले जा रही एक सरकारी बस के 50 फुट गहरी खाई में गिरने से 19 महिला यात्रियों सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के भिवंडी डिपो की बस दोपहर के समय मानगांव तहसील में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बस में 29 महिलाएं सवार थीं।
उन्होंने बताया कि महिलाओं को मानगांव में ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ से संबंधित एक कार्यक्रम में ले जाया जा रहा था।
इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
अधिकारी ने बताया कि जैसे ही बस कुमशेत गांव पहुंची तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस करीब 50 फुट नीचे खाई में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कम से कम 19 महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि 12 घायल महिलाओं को मानगांव के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया और अन्य यात्रियों को रायगढ़ जिले के गोरेगांव में प्राथमिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

