एजेंसी न्यूज

Maharashtra: अमरावती में 13 वर्षीय लड़का स्कूल के छात्रावास में मृत मिला

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आदिवासी छात्रों के लिए बने एक स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय एक लड़का मृत पाया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: अमरावती में 13 वर्षीय लड़का स्कूल के छात्रावास में मृत मिला
महाराष्ट्र पुलिस (Photo Credits: Getty Images)

नागपुर, 22 जुलाई : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आदिवासी छात्रों के लिए बने एक स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय एक लड़का मृत पाया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि मृतक आदर्श कोंगे विद्याभारती हाईस्कूल का छात्र था और छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था.

उन्होंने बताया कि लड़के की मौत की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह तब मिली, जब छात्रावास कर्मियों द्वारा बार-बार जगाने के बाद भी वह नहीं उठा. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में आदिवासी छात्रों के लिए बने एक स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय एक लड़का मृत पाया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी के मुताबिक, मृतक लड़के के माता-पिता ने अमरावती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके बेटे की कथित तौर पर उसके कुछ दोस्तों से लड़ाई हुई थी और उन्होंने ही उसकी हत्या कर दी है. अधिकारी के अनुसार, लड़के के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).