देश की खबरें | महाराष्ट्र: विधायक के 'बासी भोजन' के दावे के बाद एमएलए हॉस्टल के कैटरर का लाइसेंस निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बुधवार शाम को मुंबई स्थित आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में कैंटीन चलाने वाले कैटरर का लाइसेंस निलंबित कर दिया। शिवसेना के एक विधायक ने यहां एक कर्मचारी को बासी भोजन परोसने के लिए कथित तौर पर थप्पड़ मारा था।
मुंबई, नौ जुलाई महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बुधवार शाम को मुंबई स्थित आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल में कैंटीन चलाने वाले कैटरर का लाइसेंस निलंबित कर दिया। शिवसेना के एक विधायक ने यहां एक कर्मचारी को बासी भोजन परोसने के लिए कथित तौर पर थप्पड़ मारा था।
एफडीए ने अपने निलंबन आदेश में कहा कि ठेकेदार (अजंता कैटरर्स) ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य व्यवसायों का लाइसेंस और पंजीकरण) विनियम, 2011 का भी उल्लंघन किया है।
नियामक ने बताया कि हॉस्टल में दिन में किए गए निरीक्षण के दौरान ये उल्लंघन पाए गए।
एफडीए के आदेश में अजंता कैटरर्स को बृहस्पतिवार (10 जुलाई) से हॉस्टल परिसर में खाद्य सेवा संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है।
यह कार्रवाई शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा एमएलए हॉस्टल कैंटीन में "बासी भोजन" परोसने पर एक कर्मचारी को थप्पड़ मारने के बाद की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 11:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

