एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | वोट बैंक के लिए होता रहा महाराजा सुहेलदेव का अपमान : योगी आदित्यनाथ

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के बाद से महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान होता रहा।

ताजा खबरें | वोट बैंक के लिए होता रहा महाराजा सुहेलदेव का अपमान : योगी आदित्यनाथ

बहराइच (उप्र), 10 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आजादी के बाद से महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान होता रहा।

मुख्‍यमंत्री योगी यहां महसी के रामपुरवा बाग में बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ. आनन्‍द कुमार गोंड के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी को मौत के घाट उतारकर बहराइच में उसकी कब्र बनवाने वाले महापराक्रमी महाराजा सुहेलदेव को केवल वोट बैंक के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने सम्मान नहीं दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि ऐसा करने पर सालार मसूद गाजी का भक्त वोट बैंक खिसक न जाए।

मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की भूमि और स्वाधीनता सेनानी राजा बलभद्र सिंह की पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने बताया कि आज के दिन त्रेता युग और सतयुग की शुरुआत हुई थी। योगी ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में आया था तब आपने आशीर्वाद दिया और सुरेश्वर सिंह महसी से विधायक बने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने अयोध्या में न केवल रामलला का भव्य मंदिर बनवाया, बल्कि अराजकता फैलाने वाले माफिया तत्वों का राम नाम सत्य करने का काम भी किया।

योगी ने कहा, ''कांग्रेस और सपा अयोध्या में राम मंदिर को बेकार बताते हैं, मगर बेकार ये लोग खुद हैं जो इस धरती पर बोझ बने हुए हैं।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि ''जो सरकार आपकी भावनाओं का सम्मान करती हो, आपके हितों का संरक्षण करती हो, विकास के कार्यों के साथ जोड़ती हो, उसे बार-बार चुनना चाहिए। इससे वर्तमान तो सुधरता ही है, भविष्य के लिए भी नये-नये अवसर पैदा होते हैं।''

उन्होंने भाजपा सरकार के विकास कार्यों का भी सिलसिलेवार ब्योरा दिया।

आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).