जरुरी जानकारी | टिकाऊ सभ्यता का एक खाका पेश करता है महाकुंभ मेलाः अदाणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले से लौटे उद्योगपति गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा इंसानी समागम सिर्फ धार्मिक आयोजन न होकर टिकाऊ सभ्यता का एक खाका भी है।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले से लौटे उद्योगपति गौतम अदाणी ने सोमवार को कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा इंसानी समागम सिर्फ धार्मिक आयोजन न होकर टिकाऊ सभ्यता का एक खाका भी है।

अदाणी समूह के चेयरमैन अदाणी ने पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘लिंक्डइन’ पर एक ब्लॉग में महाकुंभ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। वह अपने परिवार के साथ 21 जनवरी को प्रयागराज में संगम तट पर चल रहे महाकुंभ में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां भारत एक वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है, वहीं हमें याद रखना चाहिए कि हमारी ताकत सिर्फ उसमें नहीं है जो हम बनाते हैं, बल्कि उसमें है जो हम संरक्षित करते हैं। कुंभ सिर्फ एक धार्मिक समागम नहीं है, यह टिकाऊ सभ्यता का एक खाका है।’’

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला इस बात की याद दिलाता है कि असली मानदंड बही-खाते नहीं बल्कि मानवीय चेतना पर सकारात्मक प्रभाव के रूप में मापा जाता है।

अदाणी ने कहा, ‘‘कुंभ में हमें भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ का सार देखने को मिलता है। यह एक ऐसी शक्ति है जो विजय में नहीं बल्कि चेतना में निहित है, प्रभुत्व में नहीं बल्कि सेवा में निहित है। भारत की असली ताकत इसकी आत्मा में निहित है, जहां वृद्धि सिर्फ आर्थिक शक्ति न होकर मानवीय चेतना और सेवा का संगम है।’’

उन्होंने कहा कि कुंभ में पैमाना सिर्फ आकार के बारे में नहीं बल्कि प्रभाव के बारे में है।

अदाणी समूह के प्रमुख ने कहा, ‘‘जब 20 करोड़ लोग समर्पण एवं सेवा के साथ इकट्ठा होते हैं, तो यह सिर्फ एक आयोजन नहीं बल्कि आत्माओं का एक अनूठा संगम होता है।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड