देश की खबरें | महा विकास अघाडी सरकार मजबूत है, आरोपों का उसपर असर नहीं होगा : संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार मजबूत है और किसी मंत्री से जुड़े आरोप उसकी स्थिरता को कमजोर नहीं कर सकते।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 15 जनवरी शिवसेना सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार मजबूत है और किसी मंत्री से जुड़े आरोप उसकी स्थिरता को कमजोर नहीं कर सकते।

उल्लेखनीय है कि एक महिला ने राकांपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है। वहीं, एक अन्य मंत्री नवाब मलिक के दामाद को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक पदार्थों की जांच से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में भाजपा ने मंत्रियों के इस्तीफों की मांग की है।

राकांपा प्रमुख शरद पवार से भेंट करने के बाद राउत ने कहा कि रोज-रोज इस्तीफा मांगते रहना विपक्ष का काम है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यही मानदंड लागू किया जाए तो किसान आंदोलन को लेकर कोई व्यक्ति रोजाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस्तीफा भी मांग सकता है।’’

उनकी पत्नी वर्षा राउत के 55 लाख रुपये का ‘दोस्ताना कर्ज’ चुकाने संबंधी दावे से जुड़े सवाल पर राउत ने कहा, ‘‘हर आरोप पर जवाब देने की जरूरत नहीं है।’’

राउत ने कहा कि शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ मजबूत है, फिर चाहे विपक्ष कितने भी आरोप लगा ले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान