देश की खबरें | महा टीकाकरण अभियान : मध्य प्रदेश में एक दिन में 13.52 लाख लोगों को लगाया टीका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कम से कम 13.52 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया, जो कि देश में एक दिन में हुआ सर्वाधिक संख्या में टीकाकरण है।
भोपाल, 11 नवंबर मध्य प्रदेश में बुधवार को एक दिन में कम से कम 13.52 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया, जो कि देश में एक दिन में हुआ सर्वाधिक संख्या में टीकाकरण है।
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के महा अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड-19 रोधी टीके की 13.52 लाख खुराकें लोगों को लगाईं।
अधिकारी ने दावा किया, ‘‘यह देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है।’’
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चार दिवसीय महा अभियान के तहत 11,159 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए हैं। यह अभियान बुधवार से शुरू हुआ है और इस तरह के और तीन अभियान 17 और 24 नवंबर तथा एक दिसंबर को चलाए जाएंगे।
अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में सभी पात्र लोगों को टीके की दोनों खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में लगभग 5.49 लोग कोविड-19 टीका लगवाने के पात्र हैं।
को-विन पोर्टल के अनुसार, प्रदेश में अब तक टीके की कुल 7,38,94,076 खुराकें लगायी जा चुकी हैं। इसमें से 5,01,36,546 लोगों को पहली खुराक तथा 2,37,57,530 लोगों को दूसरी खुराक लगायी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

