एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भरत में महसूस किये गये झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में शनिवर को सात बजकर 57 मिनट पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किये गये।

विदेश की खबरें | नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, उत्तर भरत में महसूस किये गये झटके
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 12 नवंबर नेपाल में शनिवर को सात बजकर 57 मिनट पर 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किये गये।

इसके तीन दिन पहले इस हिमालयी देश में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके कारण छह लोगों की मौत हो गई थी और लोगों में दहशत फैल गई थी।

यह नेपाल में एक सप्ताह में तीसरा भूकंप है, लेकिन किसी तरह के जान-माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र धोती जिले के दीपायल में था। इसका केंद्र जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था।

नेपाल में बुधवार को आए 6.6 तीव्रता के भूकंप का केंद्र पश्चिमी नेपाल के दोती जिले के खपतड़ नेशनल पार्क में था।

इसी तरह बृहस्पतिवार को नेपाल में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र काठमांडू से 750 किमी दूर स्थित बजुरा जिले के कड़ा क्षेत्र में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).