Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के चमोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी.
गोपेश्वर (उत्तराखंड), 11 सितंबर : उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंपविज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी.
केंद्र ने बताया कि भूकंप तड़के पांच बजकर 58 मिनट पर आया और इसका केंद्र गोपेश्वर से 13 किलोमीटर दूर पांच किलोमीटर की गहराई में था. यह भी पढ़ें : Delhi Rains: भारी बारिश के बाद पानी-पानी हुई दिल्ली, एयरपोर्ट बना समंदर- देखें VIDEO
अधिकारियों ने बताया कि लोग घबराहट में अपने घरों से निकल आए. अब तक जान-माल की क्षति की कोई खबर नहीं है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

