एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट 3.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में नर्मदा जिले के केवडिया गांव के पास 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। बहरहाल, इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के निकट 3.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

अहमदाबाद, 21 जून गुजरात में नर्मदा जिले के केवडिया गांव के पास 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। बहरहाल, इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

182 मीटर ऊंचा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ केवड़िया गांव के पास स्थित है। भूकंप के झटके सोमवार रात दर्ज किए गए।

स्मारक के जनसंपर्क अधिकारी राहुल पटेल ने बताया कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि शक्तिशाली भूकंप और चक्रवात से इसे नुकसान नहीं हो।

गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केंद्र केवडिया से 12 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था।

आईएसआर ने कहा, ‘‘सोमवार की रात 10 बजकर सात मिनट पर 3.1 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र दक्षिण गुजरात में केवड़िया से 12 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व (ईएसई) में 12.7 किलोमीटर की गहराई में था।’’

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).