विदेश की खबरें | 30 साल तक फरार रहने के बाद माफिया सरगना माटेओ मेसिना डेनारो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस बल के विशेष अभियान दल के प्रमुख काराबेनियरी जनरल पास्केल एंजेलोसैंटो ने बताया कि मेसिना डेनारो को क्लिनिक में पकड़ लिया गया, जहां वह किसी “अज्ञात बीमारी” का इलाज करवा रहा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस बल के विशेष अभियान दल के प्रमुख काराबेनियरी जनरल पास्केल एंजेलोसैंटो ने बताया कि मेसिना डेनारो को क्लिनिक में पकड़ लिया गया, जहां वह किसी “अज्ञात बीमारी” का इलाज करवा रहा था।

सरकारी इतालवी टेलीविजन ने बताया कि मेसिना डेनारो को गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस द्वारा एक गुप्त स्थान पर ले जाया गया।

मेसिना डेनारो जब फरार हुआ था तब वह जवान था । आज उसकी उम्र 60 साल है।

पश्चिमी सिसिली के बंदरगाह शहर त्रेपानी में अपना दबदबा रखने वाले मेसिना डेनारो को एक भगोड़ा होने के बावजूद भी सिसिली का शीर्ष माफिया सरगना माना जाता था।

दशकों तक पुलिस की पकड़ से बच रहा मेसिना डेनारो लंबे समय से फरार तीन भगोड़ों की शीर्ष सूची में अंतिम था जो अभी तक कानून के शिकंजे में नहीं फंसा था।

डेनारो पर उसकी गैर मौजूदगी में मुकदमा चलाया गया तथा दर्जनों हत्याओं का दोषी करार देते हुए मेसिना डेनारो को कई उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

डेनारो ने 1992 में सिसिली में दो बम विस्फोट किए थे, जिसमें उसके विरोधी पक्ष के वकील गियोवन्नी फाल्कन और पाओलो बोरसेलिनो की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\