जरुरी जानकारी | मध्य प्रदेश का नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र निवेश का आकर्षक अवसर: मुख्यमंत्री मोहन यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को निजी क्षेत्र के कारोबारियों को राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

भोपाल, 24 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को निजी क्षेत्र के कारोबारियों को राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

मप्र वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) 2025 के ‘नवीकरणीय मध्यप्रदेश' सत्र में यादव ने कहा कि भारत के 2030 तक गैर-जीवाश्म ऊर्जा स्रोतों से 500 गीगावाट बिजली के लक्ष्य को प्राप्त करने में राज्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ नवीकरणीय ऊर्जा एक बड़ा बाजार है और मध्यप्रदेश सरकार आपको इस यात्रा में भागीदार बनाने के लिए तैयार है।’’

नवीकरणीय क्षेत्र की कई कंपनियों ने राज्य में हजारों करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की और यादव ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया।

उन्होंने उल्लेख किया कि राज्य किसानों और परिवारों को 25 हजार करोड़ रुपये से 26 हजार करोड़ रुपये तक की भारी मात्रा में बिजली सब्सिडी दे रहा है।

राज्य अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत किसानों को सौर जल पंप उपलब्ध कराने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।

यादव ने साथ ही घोषणा की कि राज्य रेलवे को सस्ती ‘हरित’ बिजली की आपूर्ति करेगा और इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

रेलवे, वारी एनर्जीज और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) के बीच 170 मेगावाट बिजली खरीद समझौते पर सोमवार को हस्ताक्षर किए गए।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) 2025 का उद्घाटन किया। इसमें 25 हजार से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए।

इसके अलावा, 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों और महावाणिज्यदूतों सहित 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी सहित भारत के शीर्ष उद्योगपति शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\