देश की खबरें | मध्य प्रदेश : सिवनी में तेंदुए के हमले में महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के एक जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही 45 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के रतनपुर गांव से लगे जंगल में रविवार को घटी।

सिवनी (मप्र), 17 मई मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के एक जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही 45 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड के रतनपुर गांव से लगे जंगल में रविवार को घटी।

मौके पर मिले पगमार्क व हमले के तरीके के सभी पहलुओं की जांच करने के बाद सिवनी वन मंडल अधिकारी एस के एस तिवारी ने सोमवार को बताया, ‘‘तेंदुए के हमले में सुषमा राहंगडाले की मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के मुताबिक, वन विकास निगम व रतनपुर गांव से लगे पढरापानी बीट के जंगल में रविवार सुबह सुषमा राहंगडाले, उनके पति संजय राहंगडाले एवं 8-10 ग्रामीण पहाड़ी के पास मौजूद जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे।

तिवारी ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि संजय राहंगडाले तेंदूपत्ता की छटाई-कटाई के काम में लगा था। कुछ दूरी पर सुषमा तेंदूपत्ता तोड़ रही थी। इसी दरम्यान चंदिया पहाड़ी में पत्थरों के बीच में छिपे बैठे तेंदुए ने एकाएक महिला पर हमला कर दिया। महिला को गर्दन से दबोचकर तेंदुआ करीब आधा किलोमीटर दूर खींचता हुआ दुर्गम पहाड़ के बीच गुफा में ले गया।

उन्होंने कहा कि हमले की आहट व महिला की पुकार सुनकर तेंदूपत्ता तोड़ रहे पति संजय राहंगडाले का ध्यान पत्नी की तरफ गया, तो वह वहां नहीं थी। महिला का मोबाइल घटनास्थल पर पड़ा था, आसपास खून बिखरा हुआ था।

तिवारी ने बताया कि इसके बाद पति संजय सहित आसपास तेंदूपत्ता तोड़ रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। खून के निशान का पीछा करते हुए ग्रामीण जब पहाड़ी पर पहुंचे तो सुषमा का शव चट्टानों के बीच गुफा में खून से लथपथ मिला। ग्रामीणों का शोरगुल सुनकर तेंदुआ महिला का शव मौके पर छोड़कर घने जंगल की ओर भाग गया।

सं. रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\